Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दक्षिण भारतीयों की पहली पसंद बने रणवीर सिंह

हमें फॉलो करें दक्षिण भारतीयों की पहली पसंद बने रणवीर सिंह
, रविवार, 11 सितम्बर 2022 (16:36 IST)
10वें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (एसआईआईएमए) का आयोजन बेंगलुरु में किया जा रहा है। रणवीर सिंह भी इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने पहुंचे। उन्हें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह दक्षिण भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले अभिनेता के रूप में उभरे हैं।

 
इस अवसर पर रणवीर ने कहा, हमें भारत की विविधता पर गर्व है जो हमारे देश के फिल्म उद्योग को समृद्ध और गतिशील बनाता है। मैं एक कलाकार होने के नाते, जो सही है वही काम करना पसंद करता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है और ऐसे ही आनंद लेते हुए जिंदगी बिताना चाहता हूं। अब हम ऐसे समय में हैं जहां लोगों की सोच आसमां छू रही हैं, जो विभिन्न भाषाओं में अद्भुत कहानियों को स्वीकार कर रहे हैं।
 
रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें अपना देश पसंद है जहां हर राज्य की संस्कृति में इतनी समृद्धि और जीवंतता है और यह आपसी प्यार को बढ़ाता है। उन्होंने कहा,“ आज आप सभी का प्यार और स्वीकृति पाकर आनंनदित हूं। सभी का दिल से धन्यवाद।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' और करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। रणवीर आखिरी बार फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आए थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Happy Birthday : जब शॉर्ट ड्रेस पहन सीएम के सामने पहुंचीं श्रिया सरन, मांगनी पड़ी माफी