Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गैंगस्टर के निशाने पर सलमान खान, पकड़े गए शूटर ने किया बड़ा खुलासा

हमें फॉलो करें गैंगस्टर के निशाने पर सलमान खान, पकड़े गए शूटर ने किया बड़ा खुलासा
, सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (11:03 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। वहीं अब पंजाबी सिंंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के केस में पकड़े गए एक शूटर ने सलमान खान को मारने की साजिश से जुड़ी कई जानकारी दी है। 

 
खबरों के अनुसार पुलिस की पूछताछ में शूटर ने बताया कि इस काम के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उसे एक अहम जिम्मेदारी दी थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शूटर कपिल पंडित को सचिन बिश्नोई और संतोष यादव नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर सलमान की रेकी करने के लिए कहा गया था, ताकि एक्टर को मारने की साजिश रची जा सके।
 
बता दें कि जून महीने में सलमान खान और सलीम खान को जान से मारने की धमकी का लेटर मिला था। इस लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला कर देंगे। जिसके बाद से पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। सलमान की गाड़ी को भी अपग्रेड कर दिया गया था। वो बुलेटप्रूफ कार में सफर कर रहे थे। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ऐलान किया है। इसके अलावा सलमान 'टाइगर 3' में दिखाई देंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीप्ति नवल की फिल्म 'गोल्डफिश' बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में होगी प्रदर्शित