Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धनुष से अलग होने के बाद कोरोना की चपेट में आईं ऐश्वर्या, अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें धनुष से अलग होने के बाद कोरोना की चपेट में आईं ऐश्वर्या, अस्पताल में भर्ती
, बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (11:55 IST)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐश्वर्या और उनके पति धनुष ने बीते दिनों एक-दूसरे से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 

 
वहीं अब पति धनुष से अलग होने के बाद ऐश्वर्या कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। 
 
ऐश्वर्या ने अस्पताल से अपनी एक सेल्फी शेयर की है। तस्वीर में वह मुंह पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भर्ती हो गई हूं। कृपया मास्क लगाएं, टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें। 2022 देखते हैं तुम्हारे पास मेरे लिए और क्या-क्या है।'
 
बता दें कि पिछले महीने ऐश्वर्या ने पति धनुष से अलग होने की खबरों से सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे हैं। ऐश्वर्या भी मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने तमिल रोमांटिक थ्रिलर 3 और वै राजा वै जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज