Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजकुमार संतोषी पर गिरी गाज... सलमान ने किया आउट!

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजकुमार संतोषी
राजकुमार संतोषी ने जितनी फिल्में बनाई हैं उससे ज्यादा गिनती उन फिल्मों की है जिनकी उन्होंने घोषणा तो की है, लेकिन बनाई नहीं। इसकी वजह है उनका बहुत धीमा काम करना। 
 
करियर में उनका खास समय नहीं चल रहा है। ऐसे में उनके साथ सलमान खान काम करने के लिए राजी हो गए और एक सुनहरा अवसर संतोषी को मिल गया, लेकिन यह मौका भी हाथ से फिसल गया। 
सूत्रों का कहना है कि सलमान ने संतोषी को अपनी उस फिल्म से अलग कर दिया है जिसका निर्माण उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री करने वाले हैं। संतोषी की जगह अब दूसरा निर्देशक लिया जाएगा। 

संतोषी लंबे समय से सलमान के पीछे लगे हुए थे। एक स्क्रिप्ट सलमान को पसंद आई। उन्होंने उसमें कुछ बदलाव कर लाने को कहा। संतोषी ने यह काम नियत समय पर नहीं किया। 
 
सलमान ने अपनी फिल्म की रिलीज अगली दिवाली से खिसका कर क्रिसमस पर कर दी। संतोषी को और मौका दिया। संतोषी फिर विफल रहे। आखिरकार सलमान के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने कठोर निर्णय लेते हुए संतोषी को बाहर का रास्ता दिखला दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कबाली के बॉक्स ऑफिस आंकड़े झूठे!... सिनेमाघर आधे खाली...