Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल जेल की सजा, 2 करोड़ रुपए भरने का भी आदेश, जानिए क्या है मामला

बिजनेसमैन अशोकलाल ने 2015 में राजकुमार संतोषी के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराया था

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल जेल की सजा, 2 करोड़ रुपए भरने का भी आदेश, जानिए क्या है मामला

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (17:39 IST)
Rajkumar Santoshi : बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी मुश्किलों में फंस गए हैं। चेक बाउंस मामले में जामनगर कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को 2 साल की जेल की सजा और 2 करोड़ रुपए भरने जमा करने का आदेश दिया है। फिल्ममेकर ने जामनगर के बिजनेसमैन अशोकलाल से 1 करोड़ रुपए उधार लेने के बाद पैसे नहीं चुकाए थे।
 
अशोकलाल ने साल 2015 में राजकुमार संतोषी के खिलाफ जामनगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में जामनगर कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया है। 2019 में राजकुमार कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश भी हुए थे।
 
अशोकलाल के वकील ने बताया था कि एक समय था जब राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड हुआ करते थे। ये मामला साल 2015 का है, जब प्रोड्यूसर ने अशोकलाल से पैसे उधार के तौर पर लिए थे। राजकुमार ने एक बार अशोकलाल को पैसे चुकाने के लिए 10 लाख रुपए के 10 बैंक चेक दिए थे, लेकिन वो सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए।
 
चेक बाउंस होने के बाद अशोकलाल ने राजकुमार से बात करने की कोशिश की। हालांकि किसी कारण उनकी बात नहीं हो पाई। इसके बाद परेशान होकर अशोकलाल ने जामनगर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामला कोर्ट में दर्ज होने के बाद भी राजकुमार संतोषी लगभग 18 बार सुनवाई में नहीं पहुंचे।
 
कोर्ट ने शुरुआत में राजकुमार संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए अशोकलाल को 15 हजार रुपए देने होंगे। लेकिन अब कोर्ट ने अपना अपना फैसला सुनाते हुए राजकुमार संतोषी को उधार की दोगुनी रकम जमा करने का आदेश दिया है। 
 
बता दें कि राजकुमार संतोषी ने साल 1990 में फिल्म 'घायल' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रका था। उन्होंने खाकी, अजब प्रेम की गजब कहानील दामिनी जैसी कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। वह इन दिनों सनी देओल के साथ फिल्म 'लाहौर 1947' बना रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेब सीरीज शो टाइम में सुपरस्टार का किरदार निभाएंगे राजीव खंडेलवाल, बोले- इस किरदार से बिल्कुल भी नहीं जुड़ा हूं...