Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देखें राजकुमार के वेकेशन की बेस्ट 10 तस्वीरें, अपने प्यार के साथ बिताए प्यारे पल

हमें फॉलो करें देखें राजकुमार के वेकेशन की बेस्ट 10 तस्वीरें, अपने प्यार के साथ बिताए प्यारे पल
राजकुमार राव बॉलीवुड की जान हैं। उनकी एक्टिंग, टैलेंट उन्हें अलग ही मुकाम दिलाती है। इसके अलावा वे किसी चीज़ के लिए फेमस हैं तो वह है उनकी लव लाइफ। फैंस जानते हैं कि राजकुमार राव बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप में हैं। साथ ही दोनों अपनी व्यस्तताओं के बावजूद एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में दोनों वेकेशन मनाने गए थे। 
 
राजकुमार लगातार फिल्मों में लगे हुए हैं। वहीं पत्रलेखा के भी अपने प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने एक वेकेशन प्लान किया और गोआ घूमने गए। हालांकि दोनों अब लौट आए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें थम ही नहीं रही। लग रहा है दोनों ने अपना बेस्ट टाइम वहां बिताया है। खास बात यह है कि दोनों सिर्फ गोआ के बीच पर ही नहीं गए, उन्होंने वहां अपने वेकेशन का भरपूर उपयोग किया और एंजॉय किया। 
 
सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें खुद राजकुमार ने पोस्ट की हैं। इसमें वे तस्वीरों के जरिए शुरुआत से लेकर आखिरी तक की कहानी बयां कर रहे हैं। उनकी वेकेशन किसी ड्रीम वेकेशन से कम नहीं थी। राजकुमार बता रहे हैं कि गोआ पार्टी और शॉपिंग से कही बढ़कर है। इसके लिए पत्रलेखा से बेहतर पार्टनर कोई हो ही नहीं सकता। देखें राजकुमार राव की कुछ तस्वीरें जिसमें वे अपनी ट्रिप के कुछ मज़ेदार मूमेंट्स शेयर कर रहे हैं। 
webdunia
राजकुमार और पत्रलेखा अपनी वेकेशन डेस्टिनेशन पहुंच चुके हैं। इस पर उन्होंने यह पोस्ट शेयर किया। 
webdunia
राज और पत्रलेखा अपने पहले दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं। दोनों बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। है ना? 
webdunia
बेहतरीन बीच ही तो गोआ की पहचान है। दोनों ने लहरों के बीच शांति से समय बिताया। 
webdunia
राजकुमार ने इसी बीच काम के लिए भी समय निकाल ही लिया। हालांकि उनका एंजॉय करते हुए काम करने का स्टाइल बेहतरीन है। 
webdunia
नो कैप्शन.. राजकुमार अपनी योगा प्रो को बहुत ही प्यार से देख रहे हैं। 
webdunia
राजकुमार की बकेट लिस्ट में से काम भी पूरा हुआ। 
webdunia

बिना मुस्कुराहट और हंसी के वेकेशन कैसे होता है.. यह हमारा नहीं, खुद राजकुमार का कहना है। 
webdunia
दोनों डिनर डेट पर भी गए और यही उनकी ट्रिप का आखिरी दिन भी था। इस बार पत्रलेखा, राज को प्यार से देख रही हैं। 
webdunia
चाय का कप और अखबार, यही होती है सुबह की शुरुआत। राजकुमार का यह कैप्चर बहुत ही शानदार आया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैटरीना कैफ अब तक की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं