Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका

हमें फॉलो करें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (13:16 IST)
फिल्म 'बधाई हो' की सफलता के बाद मेकर्स ने 'बधाई दो' का ऐलान किया था। इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जोड़ी साथ नजर आने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
बीते दिनों इस‍ फिल्म को 26 जनवरी 2022 के वीकेंड पर रिलीज करने का ऐलान किया गया था। लेकिन अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब यह फिल्म जनवरी 2022 के गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर रिलीज नहीं होगी। फिल्म की रिलीज़ डेट को बदल दिया गया हैं।
 
नई रिलीज़ डेट के मुताबिक 'बधाई दो' 4 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। भूमि पेडनेकर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। 
 
उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बधाई दो अब 4 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हम इस फैमिली एंटरटेंमेंट को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

webdunia
इस पोस्ट में लिखा हुआ है, रिलीज शेड्यूल में बदलाव के कारण बधाई दो की रिलीज डेट 4 फरवरी 2022 कर दी गई है। अब यह फिल्म प्यार के महीने में आ रही है और इससे अच्छा तरीका महीने की शुरूआत का हो ही नहीं सकता।
 
हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित फिल्म, अगले साल रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फैमिली एंटरटेनर में से एक है। राजकुमार और भूमि के अलावा, फैमिली एंटरटेनर में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे, शशि भूषण जैसे अनुभवी कलाकारों की टोली शामिल है।
 
जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। फिल्म में राजकुमार राव महिला थाने के एक पुलिसकर्मी जबकि भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर कपूर से पहले दूल्हा बनेंगे उनके भाई आदर जैन, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे!