Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लव रंजन की अगली फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर आएंगे नजर

हमें फॉलो करें लव रंजन की अगली फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर आएंगे नजर
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (12:28 IST)
बॉलीवुड के फेमस निर्देशक लव रंजन बीते काफी समय से अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। 

 
लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी दिखेंगे। 
 
लव रंजन की यह अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर एक ब्रेकअप एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। स्पेन यात्रा के दौरान रणबीर को श्रद्धा से प्यार हो जाता है। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया रणबीर के माता-पिता की भूमिका में नजर आएंगे।
 
इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार व भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्शन फिल्म 'बुल' की रिलीज डेट आई सामने, यह किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर