Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरे दिन नीचे आए

Advertiesment
Akshay Kumar
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा एक ही दिन 11 अगस्त को रिलीज हुई। उम्मीद थी कि जोरदार टक्कर होगी और दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी, लेकिन दोनों ही फिल्मों का प्रदर्शन अत्यंत ही निराशाजनक रहा।
 
अक्षय कुमार की फिल्म ने राखी की छुट्टी के बावजूद पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की शुरुआत ने ही बॉलीवुड का मिजाज बिगाड़ दिया। बड़े शहर और मल्टीप्लेक्स में फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिले। छोटे शहरों में ही फिल्म थोड़ा बेहतर कर पाई। 
 
दूसरे दिन फिल्म महज 6.40 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। दो दिन का कुल कलेक्शन हुआ 14.60 करोड़ रुपये जो कि अक्षय जैसे सितारे को देखते हुए बहुत ही कम है। 
 
रविवार और सोमवार को छुट्टी है और इन दिनों फिल्म को बहुत ही शानदार प्रदर्शन करना होगा तभी ये रेस में बनी रह सकती है। हालांकि फिल्म की रिपोर्ट खास नहीं है और युवाओं को यह पसंद नहीं आ रही है
 
आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडणेकर लीड रोल में हैं। यह एक ऐसे भाई की कहानी है जो अपनी 4 अविवाहित बहनों के लिए दहेज इकट्ठा कर रहा है ताकि अच्छे घर में शादी कर सके। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूड फोटोशूट मामले में बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्‍किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस