Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फैट टू फिट हुए राम कपूर, इस खास रूटीन से कम किया 30 किलो वजन

हमें फॉलो करें फैट टू फिट हुए राम कपूर, इस खास रूटीन से कम किया 30 किलो वजन
Photo : Instagram
बड़े अच्छे लगते हैं स्टार राम कपूर इन दिनों अपने किसी सीरियल की वजह से चर्चा में नहीं बल्कि अपनी फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राम कपूर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनको पहचान पाना भी मुश्किल है। इनमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिला है।
webdunia
Photo : Instagram
राम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिसमें पहले उनका बढ़ा हुआ वजन दिख रहा है और बाद में अपनी फिट बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं। राम कपूर ने पहले से काफी वजन घटा लिया है, जिससे तस्वीरों में ये एक्टर काफी स्लिम और फिट नजर आ रहे हैं।
webdunia
Photo : Instagram
काफी टाइम से टीवी से दूर राम कपूर का यह मेकओवर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। करीब 2 साल पहले राम कपूर ने तय किया था कि 45 साल का होते-होते उन्हें खुद को फिट और हेल्दी बना लेना है। अपनी फिटनेस पर वो साल 2017 से काम कर रहे थे। अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखते हुए कहा 'कैसे हो सब, बहुत दिनों से आप सबको नहीं देखा।'
webdunia
Photo : Instagram
कभी 130 किलो के रहे राम कपूर 30 किलो वजन घटा चुके हैं और 25 से 30 किलो वेट और घटाना चाहते हैं। राम कपूर ने बताया कि वह सुबह जल्दी उठकर बिना कुछ खाए सीधा जिम जाते हैं और वहां काफी टाइम तक वर्कआउट करते हैं। राम ने यह भी बताया कि वह पूरे दिन अपनी कैलरी काउंट करते रहते हैं। और साथ ही वह रोजाना 16 घंटे का उपवास भी करते हैं।
webdunia
Photo : Instagram
राम कपूर टीवी और बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर हैं। राम कपूर ने एक्ट्रेस गौतमी गाडगिल से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक टीवी शो घर एक मंदिर के दौरान हुई थी। राम और गौतमी के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम अक्स कपूर और बेटी का नाम सिया कपूर हैं।
webdunia
Photo : Instagram
राम कपूर सिर्फ सीरियल नहीं, कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। ये आखिरी बार आयुष शर्मा की फिल्म 'लव यात्री' में नजर आए थे जिनमें ये उन्होंने एक्टर के मामा का किरदार निभाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेब दुनिया में कॉन आर्टिस्ट बन क्रिमिनल्स पकड़ने को तैयार हैं करण सिंह ग्रोवर