Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ramayana Teaser OUT: भगवान राम बने रणबीर कपूर पर क्या भारी पड़े यश, रावण के अवतार में लूटी लाइमलाइट

Advertiesment
हमें फॉलो करें ravi dubey

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (14:26 IST)
नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म का दमदार टीजर रिलीज किया है। इसी के साथ फिल्म की स्टारकास्ट से भी ऑफिशियल पर्दा उठा दिया गया है। साथ ही बताया गया है कि फिल्म नाम 'रामायण' नहीं बल्कि 'रामायणम्' है। 
 
'रामायण: द  इंट्रोडक्शन' के ग्लोबल लॉन्च के साथ इस जबरदस्त यूनिवर्स की पहली झलक सामने आई। इसमें दो सबसे बड़े पौराणिक किरदारों राम बनाम रावण की अमर लड़ाई को फिर से जिंदा किया जा रहा है। इस लॉन्च को वाकई ग्लोबल बना दिया गया है, जहां इसकी भारत के नौ बड़े शहरों में एक साथ फैन स्क्रीनिंग्स हुईं है, वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर जबरदस्त बिलबोर्ड टेकओवर ने माहौल बना दिया है। 
 
टीजर की शुरुआत ए आर रहमान के म्यूजिक से होती है, जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएगा। इसके साथ बताया जाता है कि ये कहानी उस दौर की है जब समय का कोई नाम-ओ-निशान नहीं था। ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों के हाथ में था ब्रह्मा (जो रचते हैं), विष्णु (जो संभालते हैं) और शिव (जो खत्म करते हैं)। इन तीनों की वजह से देवता, ऋषि, इंसान और राक्षस सब शांति से रहते थे। 
 
लेकिन इसी संतुलन की राख से एक ऐसी ताकत उठती है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। एक ऐसा राक्षस बालक जन्म लेता है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं करता और वही बन जाता है रावण। सबसे डरावना और अजेय राजा, जिसकी दहाड़ से आसमान कांप उठता है। उसका मकसद साफ है, उस विष्णु को खत्म करना, जो हमेशा उसकी जाति के खिलाफ खड़े हुए। 
 
webdunia
इस राक्षस को रोकने के लिए विष्णु खुद धरती पर आते हैं, लेकिन अपनी सबसे कमजोर रूप में यानी एक इंसानी राजकुमार के रूप में, जिसका नाम राम है। यहीं से शुरू होती है राम बनाम रावण, इंसान बनाम अमर, उजाला बनाम अंधेरा की वो लड़ाई जो कभी खत्म नहीं होती। ये है रामायण, एक ऐसी कहानी जो ब्रह्मांड की लड़ाई, किस्मत की ताकत और अच्छाई की जीत को दिखाती है। एक ऐसी गाथा जो आज भी करोड़ों लोगों के मन और सोच को दिशा देती है।
 
webdunia
फिल्म में होगी जबरदस्त स्टारकास्ट
टीजर में फिल्म की स्टारकास्ट से भी पर्दा उठाया गया है। फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, रावण के रोल में यश, माता सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आने वाले हैं। 
 
इस दमदार कास्ट के साथ जुड़ी है एक और जबरदस्त टीम। पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का संगीत रच रहे हैं। फिल्म के महायुद्ध वाले सीन को हॉलीवुड के टॉप स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नोटरी और गाय नॉरिस कोरियोग्राफ कर रहे हैं।
 
नमित मल्होत्रा कहते हैं, ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दुनिया भर के हर भारतीय के लिए एक सांस्कृतिक आंदोलन है। रामायण के ज़रिए हम इतिहास को दोहरा नहीं रहे, बल्कि अपनी विरासत को पूरी दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। हमने इस प्रोजेक्ट के लिए दुनिया के बेस्ट टैलेंट को एक साथ जोड़ा है ताकि ये कहानी पूरी सच्चाई, इमोशन और नए जमाने की टेक्नोलॉजी के साथ दिखाई जा सके। 
 
webdunia
डायरेक्टर नितेश तिवारी कहते हैं, रामायण वो कहानी है जिसके साथ हम सब बड़े हुए हैं। ये हमारी संस्कृति की आत्मा को अपने अंदर समेटे हुए है। हमारा मकसद यही था कि इस आत्मा को सम्मान दें और इसे उस सिनेमैटिक भव्यता के साथ पेश करें जिसकी ये सच्ची हकदार है। ये कहानी सदियों से लोगों के दिलों में ज़िंदा है, क्योंकि ये हमारे अंदर किसी गहरे और शाश्वत एहसास को छूती है। हम सिर्फ एक फिल्म नहीं बना रहे बल्कि हम एक विज़न दे रहे हैं। 
 
दुनिया के सबसे इमर्सिव फॉर्मैट्स जैसे कि IMAX के लिए खास तौर पर तैयार की गई रामायण एक ऐसी सिनेमाई यात्रा है, जो दर्शकों को मानवीय इतिहास की सबसे पुरानी और शक्तिशाली कहानियों में से एक के दिल तक ले जाती है। नमित मल्होत्रा की रामायण को एक दो पार्ट में बनी लाइव-एक्शन सिनेमैटिक यूनिवर्स के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसकी स्केल अब तक के सबसे बड़े हॉलीवुड टेंटपोल्स जैसी है। 
 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं, साथ ही यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का भी सहयोग है। इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है। रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दुनियाभर में रिलीज़ होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉर्डर 2 से बाहर होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने लगाया विराम, फिल्म के सेट से शेयर किया वीडियो