Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के बंधन में बंधे राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज, देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें

हमें फॉलो करें शादी के बंधन में बंधे राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज, देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें
, रविवार, 9 अगस्त 2020 (11:36 IST)
साउथ स्टार राणा दग्गुबाती अपनी गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज के साथ 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की सगाई से लेकर शादी तक की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 
webdunia
राणा और मिहीका की शादी हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में हुई। शादी में तेलुगू और मारवाड़ी परंपराओं का पालन किया गया।
webdunia
शादी में मिहीका पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं तो वहीं राणा दग्गुबाती ट्रेडिशनल सिल्क की धोती कुर्ता में नजर आए। 
 
 
webdunia
दोनों की शादी में भले ही सिर्फ 30 लोग मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इसे ग्रैंड बनाने में कोई कसर छोड़ी।
webdunia
शादी के दिन सुबह राणा ने सफेद कुर्ता और धोती पहना था। एक्टर अपने पिता और चाचा के साथ। 
 
webdunia
मेहंदी सेरेमनी के लिए राणा ने सफेद तो मिहिका ने ब्राइट पिंक ड्रेस चुनी थी।
webdunia
मिहिका की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें एक ही दिन सामने आई थीं।
 
webdunia
तस्वीर में राणा दग्गुबाती समंथा अक्कनेनी के साथ नजर आ रहे हैं। समंथा यलो आउटफिट और एम्ब्रॉयडेड जैकेट में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
webdunia
राणा और मिहीका की शादी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित घर पर हुआ  था। उनके प्री वेडिंग फंक्शन की फोटोज भी चर्चा में बनी हुई हैं।
 
webdunia
इस शादी को कोविड-19 की सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि समारोह में शामिल होने वाले हर सदस्य का कोरोना टेस्ट किया गया था। 
webdunia
राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने अभिनेता हैं और फिल्म निर्माता सुरेश बाबू दग्गुबाती के बड़े बेटे हैं। 
 
 
webdunia
मिहीका बजाज एक इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में Dew Drop Design Studio की मालकिन हैं। इसके साथ साथ वो शादी और इवेंट मैनेजमेंट का भी काम संभालती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर की फैंस को दी खुशखबरी