Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस फिल्म के सेट पर हुई थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding Anniversary

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (10:43 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को 14 अप्रैल 2024 को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक्टर के घर पर ही शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद रणबीर और आलिया एक प्यारी सी बेटी राहा के माता-पिता भी बने।
 
रणबीर और आलिया की वेडिंग एनिवर्सरी पर आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कब और कैसे शु‍रू हुई थी। आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। आलिया ने कहा था कि साल 2005 में उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर को देखा था। फिल्म ब्लैक की शूटिंग के दौरान एक दिन जब वो सेट पर गई थी तभी रणबीर कपूर को अपना दिल दे बैठी थी। 
 
webdunia
तब आलिया की उम्र महज 11 साल की थी। रणबीर कपूर को देखते ही आलिया उनपर फिदा हो गई थीं। फिल्म ब्लैक में रणबीर कपूर असिस्टेंड डॉयरेक्टर थे और आलिया इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थीं। दोनों के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साइन की।
 
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी के बारे में कहा जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। आलिया और रणबीर के अफेयर को जब और अफवाह मिली जब दोनों सोनम कपूर की शादी में एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे थे।
 
webdunia
हालांकि रणबीर और आलिया ने अपने रिश्ते को काफी समय तक लोगों से छुपा कर रखा था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेड करने के बाद आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों ने रणबीर कपूर के घर वास्तु में शादी रचाई थी। शादी के बाद यह कपल पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना कपूर ने नेट की साड़ी में फ्लॉन्ट किया अपना कर्वी फिगर, फैंस कर रहे जमकर तारीफ