Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रणबीर कपूर ने बुक किया बैंक्वेट हॉल, एक्टर ने दी यह हिदायत!

हमें फॉलो करें प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रणबीर कपूर ने बुक किया बैंक्वेट हॉल, एक्टर ने दी यह हिदायत!
, शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (13:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की शादी को लेकर भले ही कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है, लेकिन इनकी वेडिंग से जुड़ी हर दिन कोई नई जानकारी सामने आ रही है।

 
बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणबीर कपूर ने प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए घर के करीब 7-8 दिनों के लिए बैंक्वेट हॉल बुक कर लिया है। खबरों के अनुसार इस बैंक्वेट हॉल में छोटी गेट टुगेदर होंगी और शादी के अन्य फंक्शन भी यही होंगे।
 
webdunia
खबरों के अनुसार इस बैंक्वेट हॉल में 40-45 लोग आरामम से आ सकते हैं। लेकिन रणबीर चाहते हैं कि एक टाइम में हॉल में 15 से ज्यादा लोग ना हो। उन्होंने हॉल में कम शोर और साफ-सुथरा रखने की भी हिदायत दी है। 
 
खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हो सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक्टर के पुश्तैनी घर 'आरके हाउस' में होगी।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'अटैक' की असफलता के बाद जॉन अब्राहम बोले- कुछ नया देने के लिए एक ईमानदार प्रयोग था...