Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान!

Advertiesment
हमें फॉलो करें पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान!
, गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (10:49 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें इन दिनों छाई हुई है। बताया जा रहा है कि यह कपल इस साल अप्रैल में सात फेरे लेने वाला है। दोनों की शादी को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। खबरों के अनुसार रणबीर आलिया 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

 
खबरों के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। दोनों की शादी एक्टर के पुश्तैनी घर 'आरके हाउस' में होगी। 
 
रणबीर-आलिया की मेहंदी नाइट 13 अप्रैल को है। वहीं संगीत का प्रोग्राम 14 अप्रैल को रखा गया है। शादी 17 अप्रैल को होगी। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। इनकी शादी में 450 लोग शामिल होंगे, जिसे वेडिंग प्लानर्स कंपनी 'शादी स्क्वाड' संभालेगी। 
 
हालांकि शादी की खबरों पर दोनों के परिवार ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं यह भी खबरें आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीतेन्द्र हुए 80 के: हेमा मालिनी से क्यों नहीं हुई शादी?