Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर पहुंचे अपने पापा ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका, नीतू कपूर ने शेयर की फोटो

हमें फॉलो करें रणबीर पहुंचे अपने पापा ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका, नीतू कपूर ने शेयर की फोटो
ऋषि कपूर पिछले काफी दिनों से अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कौन सी बिमारी हुई है। उनके साथ वहां उनकी पत्नी नीतू कपूर भी है। हाल ही में रणबीर कपूर अपने पापा ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे थें। जिसकी तस्वीर नीतू कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।


नी‍तू कपूर ने ऋषि और रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, जब आप निराश महसूस कर रहे हों तो जरा सी पॉजिटिविटी भी एक सुखद एहसास दे जाती है। तस्वीर में रणबीर विंक करते भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले रणबीर न्यू ईयर पर आलिया भट्ट के साथ न्यूयॉर्क गए थे। उस समय रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी वहां अपने पति और बेटी के साथ पहुंची थीं।
 
webdunia
रणबीर कपूर को हाल ही में फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था और इसके बाद उन्हें जी सिने अवॉर्ड शो में भी बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को लेने के बाद रणबीर ने अपनी स्पीच में कहा, 'ये अवॉर्ड मैं अपने पापा को डेडिकेट करना चाहता हूं। वो इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं। जब भी मैं उनसे बात करता हूं तो वो सिर्फ फिल्मों की बात करते हैं। वो मुझसे पूछते हैं वो फिल्म कैसी है? उसकी परफॉर्मेंस कैसी है? तुम इस फिल्म में क्या कर रहे हो?
 
रणबीर ने आगे कहा था, इसके अलावा वह मुझसे पूछते हैं कि क्या वापस आने पर उन्हें फिल्में मिलेंगी? क्या लोग उन्हें फिल्में ऑफर करेंगे? क्या वह फिल्मों में काम कर पाएंगे? ऋषि अंतिम बार उमेश शुक्ला की फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन के संग दिखे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की दबंग 3 की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना रज्जो लुक