Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर कपूर की वॉट्सएप डीपी में आलिया भट्ट की नहीं बल्कि लगी है यह तस्वीर!

हमें फॉलो करें रणबीर कपूर की वॉट्सएप डीपी में आलिया भट्ट की नहीं बल्कि लगी है यह तस्वीर!
, रविवार, 20 सितम्बर 2020 (12:46 IST)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीटाउन के हॉट कपल्स में से एक है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। अब हाल ही में रणबीर के वॉट्सऐप डीपी को लेकर एक जानकारी सामने आई है। खबर है कि एक्टर के पास दो नंबर है।

 
जिसमें एक नंबर पर रणबीर ने अपने मम्मी-पापा के साथ वाली तस्वीर लगाई है। तो वहीं दूसरे नंबर पर एक्टर ने अपने पालूत कु्तों की तस्वीर लगाई है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि उन्होंने आलिया के साथ अपनी तस्वीर क्यों नहीं लगाई।
 
webdunia
खबरों के मुताबिक, कुछ महीने पहले आलिया को स्पॉट किया गया था। तब ऐसा कहा गया था कि अलिया के फोन पर मौजूद वॉलपेपर में रणबीर कपूर और उनकी तस्वीर है। ये तब की तस्वीर है जब दोनों रणबीर के कजिन अरमान जैन के रिसेप्शन में शामिल हुए थे।
 
बता दें कि फैंस को आलिया और रणबीर की जोड़ी बहुत पसंद आती है। कई बार ये खबर भी आई कि रणबीर के शादी की तारीख निकलने वाली है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के चलते रणबीर के शादी की डेट आगे बढ़ती रही और फिर कोरोना संकट के चलते देशभर में लॉकडाउन हो गया। जिसके कारण ऐसा कहा गया कि शादी की तारीख आगे कर दी गई है।
 
webdunia
रणबीर कपूर की फैमिली आलिया को पसंद करती हैं। कुछ समय पहले आलिया के पापा महेश भट्ट ने कहा था कि, जाहिर तौर पर दोनों एकदूसरे से प्‍यार करते हैं। आपको इस बात को समझने में दिक्‍कत नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर पसंद है और वह बहुत अच्‍छे इंसान हैं।
 
आलिया भट्ट फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आनेवाली हैं। पहले यह फिल्‍म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनेवाली थी लेकिन विजुअल इफेक्‍ट्स का काफी काम अभी बाकी है, ऐसे में फिल्‍म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुराग कश्यप का दावा, शूट से पहले कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए कंगना रनौट करती थीं यह काम