Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव

Advertiesment
रणबीर कपूर
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। उनके अंकल रणधीर कपूर ने इस बात की पुष्टि की है, लेकिन साथ में कहा है कि रणबीर की तबियत खराब है, लेकिन मुझे नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। 
 
सूत्रों के अनुसार रणबीर का टेस्ट पॉजिटिव आया है और फिलहाल वे क्वारंटाइन हो गए हैं। इस खबर से उनके फैंस बैचेन हो गए हैं। 
 
गौरतलब है कि पिछले वर्ष रणबीर की मां नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। वे पंजाब गई हुई थीं और वहां पर वे इस बीमारी की चपेट में आ गईं।  
 
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की और पूरी तरह से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। 
 
मनोरंजन जगत के कई लोग भी कोविड-19 की चपेट में आए हैं। हालांकि शूटिंग के दौरान सावधानी बरती जा रही है। कुछ दिन पहले पुलिस ने 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग रूकवा दी थी क्योंकि कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर और शाहरुख जैसे सुपरस्टार्स को मात देकर जब नए-नवेले रितिक रोशन ने जीती थी बाजी