Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया भट्ट से शादी के बाद सोशल मीडिया पर एंट्री करेंगे रणबीर कपूर!

हमें फॉलो करें आलिया भट्ट से शादी के बाद सोशल मीडिया पर एंट्री करेंगे रणबीर कपूर!
, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (13:48 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। यह कपल 14 अप्रैल को वास्तु अपार्टमेंट में सात फेरे लेने जा रहा है। दोनों की शादी बेहद प्राइवेट रखी जा रही है। फैंस रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 
वहीं शादी की खबरों के बीच बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर जल्द ही सोशल मीडिया पर डेब्यू कर अपने फैंस को सरप्राइज देंगे। रणबीर कपूर ने अब तक सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है लेकिन आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 
 
खबरों के अनुसार आलिया भट्ट ने शादी के बाद सोशल मीडिया ज्वाइन करने के लिए रणबीर कपूर को मना लिया है। रणबीर कपूर एक ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं, जो सालों से सोशल मीडिया से दूर हैं। ऐसे में उनका सोशल मीडिया पर कदम रखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। 
 
गौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने कहा था कि मैं सोशल मीडिया से चिपका नहीं रह सकता, क्योंकि इसका कोई मतलब नहीं बनता। जब आप अपनी प्रसिद्धि खोते हो तो आपको बोरियत होने लगती है। मैं अदृश्य रहना ही पसंद करता हूं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म