Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस वजह से नंबर 8 को लकी मानते हैं रणबीर कपूर

हमें फॉलो करें इस वजह से नंबर 8 को लकी मानते हैं रणबीर कपूर
, रविवार, 8 मई 2022 (12:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को नंबर 8 से कितना लगाव है। रणबीर कपूर हमेशा अपने पास नंबर 8 को रखते हैं। उनकी शादी के दौरान आलिया भट्ट के गले का मंगलसूत्र, हाथ के कलीरे भी नंबर 8 की वजह से चर्चाओं में थे। हर कोई यह जानने को बेताब रहता है कि आखिर रणबीर को नंबर 8 से इतना लगाव क्यों है?

 
अब रणबीर कपूर ने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि आखिर वो नंबर 8 को अपने लिए लकी क्यों मानते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर इस सवाल का जवाब देते दिखाई दे रहे हैं। 
 
रणबीर कपूर ने बताया कि 8 जुलाई को मेरी मां नीतू कपूर का बर्थडे होता है और नंबर 8 इनफिनिटी को दर्शाता है इसलिए मैं हमेशा नंबर 8 पहनता हूं। रणबीर की फुटबॉल जर्सी पर भी नंबर 8 ही लिखा है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपनी पत्नी आलिया भट्ट संग नजर आने वाले हैं। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद पर सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे