Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शमशेरा की सामने आई फोटो, चल रही है शूटिंग

Advertiesment
शमशेरा
अनाउंसमेंट के बाद 'शमशेरा' को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई तो बॉलीवुड में चर्चा चल पड़ी कि यश राज फिल्म्स की यह फिल्म शायद बंद हो गई है, लेकिन हाल ही में फिल्म के सेट से एक फोटो सामने आई है जिससे सारा मामला साफ हो जाता है। 
 
फोटो में यश राज स्टूडियो का है जिसमें रणबीर कपूर, वाणी कपूर और निर्देशक करण मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। शायद वे किसी दृश्य को लेकर बात कर रहे हैं और इसके बाद शूट के लिए तैयार होने वाले हैं। 
 
शमशेरा एक हाई-ऑक्टेन एडवेंचर फिल्म है जिसकी खासियत एक्शन सीक्वेंस और रणबीर का कभी नहीं देखा गया ऐसा किरदार है। फिल्म में संजय दत्त भी हैं जो कि खतरनाक विलेन के रूप में रणबीर से टक्कर लेते दिखाई देंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुपर 30 के रूप में 6 साल बाद रितिक रोशन को मिली बॉक्स ऑफिस पर सफलता