ऐसा लगता है कि करीना चाहती है उनका बेटा तैमूर अपने दादाजी मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेटर बने। उनकी इस इच्छा का खुलासा किया है करीना के पिता और तैमूर के नानाजी रणधीर कपूर ने।
दो हफ्तों से अधिक समय हो गया है तैमूर अली खान को दुनिया में कदम रखे हुए। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर ने आते से ही मीडिया में जमकर सुर्खियां बनाईं। उनके नाम को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल गर्म हो गया क्योंकि तैमूर 14वीं शताब्दी में भारत पर आक्रमण करने वाले क्रूर शासक का नाम था।
इस विवाद के दौर में रणधीर और ऋषि कपूर यही सोचते रहे कि क्या हमारे देश में कोई अपने बेटे का नाम अपनी पसंद से रख सकता है। रणधीर ने कपूर और खान परिवारों के तैमूर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि करिश्मा कपूर के बच्चे शमायरा और कियान और तैमूर के साथ वे खेलना पसंद करेंगे।
यह बात जब करीना को पता चली तो उन्होंने पापा रणधीर को कहा कि तैमूर को क्रिकेट खिलाएं। तैमूर के दादाजी मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी और कप्तान रह चुके हैं।