Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रंगोली चंदेल ने आदित्य पंचोली पर लगाया सनसनीखेज आरोप, बोलीं- कंगना रनौट को धमकाकर वसूले 1 करोड़

हमें फॉलो करें रंगोली चंदेल ने आदित्य पंचोली पर लगाया सनसनीखेज आरोप, बोलीं- कंगना रनौट को धमकाकर वसूले 1 करोड़
कंगना रनौट और आदित्य पंचोली के बीच विवाद गहरता ही जा रहा है। हाल ही आदित्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत शिकायत दर्ज की गई है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी आदित्य पर गंभीर आरोप लगाया है।


webdunia
अब कंगना रनौट की बहन रंगोली चंदेल ने आदित्य पंचोली पर कंगना से एक करोड़ रुपए की जबरन वसूली का आरोप लगाया है। रंगोली ने यह आरोप ट्विटर पर ट्वीट कर लगाया है।
 

webdunia
रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर कहा, ’शायद कई लोगों को पता चल गया होगा कि साल 2007 में आदित्य पंचोली के खिलाफ  शोषण और जबरन वसूली करने के मामले में केस दर्ज हो गया है, उन्होंने कंगना से यह कहते हुए 1 करोड़ रुपए लिए कि उन्होंने 3 महीने तक खाना खिलाया। कंगना इस दौरान बेघर थीं। यानी कंगना रनौट के 3 महीने के खाने का बिल 1 करोड़ रुपए बताया और उसे जबरन वसूला भी।
 
इसके बाद रंगोली ने आगे कहा, 'लेकिन पंचोली और उनकी पत्नी की तरफ से जो रोजाना केस सामने आ रहे हैं उन्हें संभालने के लिए बहुत टाइम चाहिए और कंगना बहुत व्यस्त हैं इसलिए उनकी तरफ से मैंने यह मामला उठाया है ताकि उनका काम डिस्टर्ब न हो।' 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सूर्यवंशी के सेट पर अक्षय कुमार ने तानी विलेन पर बंदूक, बाकी कलाकारों ने भी इस तरह दिया साथ