Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर अल्लाहबादिया की पर्सनल लाइफ में भी मची खलबली, गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने किया ब्रेकअप!

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणवीर अल्लाहबादिया की पर्सनल लाइफ में भी मची खलबली, गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने किया ब्रेकअप!

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (15:01 IST)
फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर भद्दा सवाल पूछना भारी पड़ गया है। रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो चुकी है। वहीं हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। 
 
इस विवाद का असर रणवीर अल्लाहबादिया की पर्सनल लाइफ पर भी पड़ रहा है। खबर आ रही है कि रणवीर की कथित गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने उनसे ब्रेकअप कर लिया है।

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद से चर्चा है कि इनका ब्रेकअप हो गया।
 
बीते दिनों ही रणवीर ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा के साथ वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। हालांकि इसमें निक्की का फेस नजर नहीं आया था। निक्की शर्मा एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो शिवशक्ति, जन्म जन्म के साथ जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण ने स्टूडेट्स संग की परीक्षा पे चर्चा, बताया आज भी है गणित में कमजोर, पीएम मोदी का किया धन्यवाद