Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार के साथ रणवीर सिंह ने फिल्म करने से किया इंकार

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणवीर सिंह
बाजीराव मस्तानी की कामयाबी के बाद सफलता की ऊंची उड़ान उड़ रहे रणवीर सिंह को गुमान हो गया है कि वे अपने दम पर फिल्म को सफल बना सकते हैं। हाल ही में करण जौहर ने उन्हें एक फिल्म ऑफर की। यह दो नायकों की कथा पर आधारित है। अक्षय कुमार को चुन लिया गया है और दूसरे हीरो के रूप में रणवीर सिंह के नाम पर विचार हुआ। करण जौहर की यह फिल्म रणवीर ने ठुकरा दी। 
क्यों ठुकराई फिल्म... अगले पेज
 

रणवीर सिंह यह बात जानते हैं कि अक्षय कुमार के रहते उनके लिए फिल्म में करने को ज्यादा कुछ नहीं रहेगा। इसलिए वे सेकंड हीरो नहीं बनना चाहते। उनसे जुड़े सूत्र बताते हैं कि वे सोलो हीरो वाली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं ताकि सफलता का सारा श्रेय उन्हें मिले, लिहाजा उन्होंने अक्षय के साथ वाली फिल्म ठुकरा दी। 
मेरे घुटने तक आता है रणवीर... ऐसा बोले अक्षय... अगले पेज पर

अक्षय कुमार के यूं तो रणवीर सिंह फैन हैं। कुछ महीने पहले हुए एक पुरस्कार समारोह में अक्षय और रणवीर मंच पर थे। रणवीर ने कहा कि वे अक्षय कुमार के तब से फैन हैं जब वे उनके घुटनों तक आते थे। अक्षय ने चुटकी ली कि अभी भी तू मेरे घुटनों तक ही आता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘उड़ता पंजाब’ को ‘ए’ श्रेणी में मूंजरी : निहलानी