Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंगे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, इतने करोड़ में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट

हमें फॉलो करें शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंगे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, इतने करोड़ में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट
, सोमवार, 11 जुलाई 2022 (10:54 IST)
बॉलीवुड का पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। रणवीर ने मुंबई के रेजिडेंशियल टावर 'सागर रेशम' में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है, जो अभिनेता शाहरुख खान के घर 'मन्नत' और सलमान खान के 'गैलेक्सी' के बीच में है। 

 
खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह ने यह अपार्टमेंट 119 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका अपार्टमेंट टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। इसमें कुल 11,266 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया और 1,300 वर्ग फुट की विशेष छत है। इतना ही नहीं, इस बिल्डिंग में रणवीर सिंह को 19 कार पार्क करने की भी सुविधा मिली है। 
 
हालांकि अभी ये अपार्टमेंट अंडर कंस्ट्रशन है। रणवीर के अपार्टमेंट से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है। रणवीर ने यह घर 'ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी' के माध्यम से खरीदा है। इसे खरीदने के लिए उन्होंने 7.13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी अदा की है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की पिछली रिलीज फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' थक्ष। वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' और करण जौहर की 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राधिका आप्टे के पास नहीं है अपनी शादी की एक भी तस्वीर, बताई यह वजह