Publish Date: Sun, 10 Jul 2022 (14:25 IST)
Updated Date: Sun, 10 Jul 2022 (14:28 IST)
साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन की अगली फिल्म 'द घोस्ट' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में 62 साल के नागार्जुन का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। टीजर में नागार्जुन खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया है।
मेकर्स पहले ही बता चुके थे कि 'द घोस्ट' में ऐसे एक्शन सीन्स होंगे, जिन्हें देख दर्शकों की सांसे थम सी जाएंगी और आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। नागार्जुन दोनों हाथों में तलवार लेकर पूरी गैंग से अकेले सामना करते दिख रहे हैं। टीजर आखिर में नागार्जुन के चेहरे की एक झलक दिखाई गई है।
'द घोस्ट' एक तेलुगू फिल्म है, जिसे प्रवीण सत्तारू ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। पहले खबर थी कि 'द घोस्ट' में जैकलीन फर्नांडिस हीरोइन होंगी, लेकिन अब खबर है कि सोनल चौहान को इसमें साइन किया गया है।