Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तिरुपति के दर्शन के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, देखिए तस्वीरें

हमें फॉलो करें तिरुपति के दर्शन के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, देखिए तस्वीरें
, शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (11:17 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की पहली सालगिरह को यादगार बनाने के लिए बीते दिन तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे, दोनो की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। और अब दीप-वीर की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जो कि स्वर्ण मंदिर की है।
पूरे परिवार के साथ रणवीर और दीपिका ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान यह कपल ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दिया।  दीपिका पंजाबी सूट में नजर आईं। तो वहीँ रणवीर कुर्ता पजामा के साथ जैकेट पहने हुए दिखाई दिए।
 
आम तौर पर सेलिब्रिटी इस स्पेशल डे पर पार्टी करते हैं, कहीं घूमने जाते हैं, लेकिन इस जोड़ी ने ऐसा न करके मंदिर में जाकर दर्शन किए। फैंस को दोनों का ये अंदाज पसंद आ रहा है। सभी उनके इस सिंपल और प्यारे सेलिब्रेशन की तारीफ कर रहे हैं।
रणवीर और दीपिका के साथ पूरा भवनानी परिवार और पूरा पादुकोण परिवार भी उनकी इस खुशी में शामिल होने के लिए पहुंचा। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति रिवाज़ से शादी की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शमशेरा के लिए बॉडी बना रहे हैं रणबीर कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लुक