Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ज़ोया की अगली फिल्म की स्टार कास्ट तय, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ पहली बार होंगे साथ

हमें फॉलो करें ज़ोया की अगली फिल्म की स्टार कास्ट तय, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ पहली बार होंगे साथ
, बुधवार, 8 जुलाई 2020 (12:52 IST)
कैटरीना कैफ और रणवीर सिंह लंबे समय से साथ फिल्म करने की सोच रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन पाई। 'सूर्यवंशी' में वे जरूर साथ दिखाई देंगे, लेकिन वो अक्षय कुमार की फिल्म है और रणवीर महज चंद मिनटों के लिए दिखाई देंगे। 
 
बतौर हीरो-हीरोइन दोनों की साथ काम करने की ख्वाहिश पूरी होने जा रही है। बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि गली बॉय की सफलता से उत्साहित ज़ोया अख्तर ने लॉकडाउन के दौरान अपनी आगामी फिल्म की प्लानिंग कर ली है। 

webdunia

 
यह फिल्म हॉलीवुड मूवी 'द डिपार्टेड' से प्रेरित होगी। कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म बनाने के राइट्स भी ज़ोया ने हासिल कर लिए हैं। 
 
इस फिल्म को वे रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ के साथ बनाएंगी। रणवीर तो फौरन तैयार हो गए क्योंकि ज़ोया के साथ उनकी बेहतरीन ट्यूनिंग है। कैटरीना भी फिल्म के लिए राजी हो गई।
 
ओरिजनल में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जो रोल निभाया था वो रणवीर सिंह निभाएंगे। साथ ही कैटरीना भी एक्शन पैक्ड रोल में नजर आएंगी। 
 
ज़ोया 'द डिपार्टेड' का बेसिक आइडिया लेंगी और भारतीय दर्शकों की पसंद के अनुसार बदलाव करेंगी। अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। बात तय होने पर इस बारे में बताया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी देओल की इस फिल्म ने गैंगस्टर विकास दुबे पर छोड़ा था गहरा असर