Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह ने खरीदी रेड लैम्बॉर्गिनी, इतनी है दुनिया की सबसे तेज रफ्तार इस एसयूवी की कीमत

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह ने खरीदी रेड लैम्बॉर्गिनी, इतनी है दुनिया की सबसे तेज रफ्तार इस एसयूवी की कीमत
, शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (11:07 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों वो अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं जिसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। अपने अलग फैशन सेंस के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर इन दिनों चर्चा में है हालांकि इसकी वजह उनकी फिल्म या उनका स्टाइल नहीं है।


दरअसल, रणवीर सिंह ने नई कार खरीदी है। हाल ही में रणवीर सिंह दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार चलाते नजर आए जिसके बाद से वो खबरों में हैं। रणवीर सिंह मुंबई में लैम्बॉर्गिनी Urus SUV ड्राइव करते दिखे। उनकी कार की कीमत 3 करोड़ रुपए है।
 
रणवीर सिंह की लैम्बॉर्गिनी दुनिया की पहली सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल कार है। रणवीर सिंह अपनी नई कार एक इवेंट में लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की जैकेट और ब्लैक कलर की ही कैप लगाई हुई थी।
रणवीर सिंह की कार बहुत स्पेशल है और इसका कंफर्ट लेवल बहुत हाई है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार है जो केवल 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर/घंटा रफ्तार पकड़ती है। वहीं 12.8 सेकेंड में 0 से 200 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की टॉप- स्पीड 305 किलोमीटर/घंटा है।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बाद फिल्म 'गली बॉय' में नजर आए थे। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वो कपिल देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। जबकि उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office Collection Day 2 : रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मूवी WAR के कलेक्शन में आई गिरावट