Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर और दीपिका शादी के लिए इटली रवाना, खुद कार चलाकर पहुंचे एयरपोर्ट

हमें फॉलो करें रणवीर और दीपिका शादी के लिए इटली रवाना, खुद कार चलाकर पहुंचे एयरपोर्ट
बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 9 नवम्बर की रात अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो गए हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी की घोषणा की थी। 
 
दोनों को इटली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया हैं। रणवीर खुद अपनी कार ड्राइव करके एयरपोर्ट पहुंचे। रणवीर  व्हाइट आउटफिट में दिखाई दिए। वहीं, दीपिका भी व्हाइट कलर के टर्टलनेक टॉप और साइड स्लिक स्कर्ट में थीं। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार रणवीर के पैरंट्स भी उनके साथ इटली के लिए रवाना हो गए हैं। जबकि बेंगलुरु से दीपिका पादुकोण के पैरंट्स भी  10 नवम्बर को इटली के लिए रवाना हो जाएंगे। 
 
रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी के 14 और 15 नवंबर को शादी इटली के लेक कोमो में होगी। दोनों की शादी 2 बार  अलग-अलग रीति-रिवाजों से होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेबी बंप के साथ नेहा धूपिया का स्पेशल फोटोशूट, तस्वीरें वायरल