Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर!

Advertiesment
Dhurandhar 2 The Revenge Trailer
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं अब फैंस इसके सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
 
वहीं अब 'धुरंधर 2' के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के मेकर्स 5 मार्च 2026 को फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। यह ट्रेलर फिल्म की 19 मार्च 2026 की भव्य रिलीज के लिए जमीन तैयार करेगा। 
रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स का मानना है कि रिलीज से करीब दो हफ्ते पहले ट्रेलर जारी करना फिल्म के हाइप को चरम पर ले जाएगा। 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में एक से बढ़कर एक एक्शन होने वाले हैं। 
 
webdunia
'धुरंधर 2' में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन की है। इस बार वह 'लयारी के किंग' के रूप में एक नई गंभीरता और वजन के साथ स्क्रीन पर लौट रहे हैं। उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और स्क्रीन प्रेजेंस पहले भाग के मुकाबले कहीं अधिक गहरा और प्रभावशाली बताया जा रहा है। 
 
खबरों के अनुसार 'धुरंधर' का पहला भाग जहां घुसपैठ और सर्वाइवल पर आधारित था, वहीं दूसरा भाग बड़े टकराव और उसके परिणामों पर केंद्रित है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही यह खबर आई थी कि 'धुरंधर 2' में पाकिस्तान के आपराधिक अंडरवर्ल्ड और आईएसआई के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने की कहानी दिखाई जाएगी।
 
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ईद के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म की टक्कर साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' से होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से क्यों बनाई दूरी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा