Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह की '83' से सामने आया ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक, निभा रहे हैं सुनील गावस्कर का किरदार

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह की '83' से सामने आया ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक, निभा रहे हैं सुनील गावस्कर का किरदार
, शनिवार, 11 जनवरी 2020 (14:04 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 1983 में भारत की प्रतिष्ठित विश्व कप जीत पर आधारित है।

 
हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म से ताहिर राज भसीन का पहला लुक साझा किया है जो इस फ़िल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभा रहे है। 
 
webdunia
मेकर्स ने फिल्म से ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे फेवरेट सनी, लिटिल मास्टर ने अपने शानदार बल्ले का प्रदर्शन किया और भारत को विश्व कप की पहली ट्रॉफी जीतने का रास्ता बनाया।' पोस्टर में ताहिर, सुनील गावस्कर की तरह बैटिंग करते हुए पोज दे रहे हैं।
वहीं फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे एक्टर रणवीर सिंह ने ताहिर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'ताहिर राज भसीन बने लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर।'
 
webdunia
बता दें कि इससे पहले फिल्म का लोगो पोस्टर शेयर किया गया था। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया था, 'हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली फिल्म से पर्दा उठने वाला है।'
 
कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, एमी विर्क,, दिनकर शर्मा, धारिया करवा, निशांत दाहिया, जतिन शर्मा, साहिल खट्टर, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर छपाक ने किया निराश, पहले दिन के कलेक्शन रहे 4.77 करोड़ रुपये