Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बर्थडे पर रणवीर सिंह के खुद को दिया लग्जरी गिफ्ट, खरीदी Hummer EV 3X, जानिए कितनी है कीमत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ranveer Singh Birthday Gift

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (12:04 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर रणवीर ने खुद को एक लग्जरी तोहफा दिया है। एक्टर ने Hummer EV 3X खरीदी है। यह रणवीर सिंह की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 
 
यह भारत में सेलिब्रिटीज द्वारा खरीदी गई पहली हैमर ईवी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस कार को रणवीर के घर के बाहर देखा गया। 
 
क्या है कार की खासियत 
Hummer EV 3x में 178 kWh का बैटरी पैक मिलता है। ये ईवी 830bhp की पावर और 15.592Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज 505 किमी है। यह कार सिर्फ 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार का वजह 4500 किलोग्राम से ज्यादा है। 
 
webdunia
लग्जरी कारों के शौकिन हैं रणवीर 
रणवीर सिंह के गैरेज में कई शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है। एक्टर के पास रेंज रोवर, लंबोर्गिनी, एस्टन मार्टिन रैपिड एस, मर्सिडीज मेबैक और जैगुआर जैसी कई गाड़ियां है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टीजर उनके बर्थडे के मौके पर रिलीज हुआ है। टीजर में रणवीर का एकदम अलग अवतार देखने को मिला। इसके अलावा वह 'डॉन 3' में नजर आने वाले हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘छावा’ बनी सबसे पसंदीदा फिल्म, ‘कुली’ को लेकर सबसे ज्यादा बेसब्री – जानिए पूरी लिस्ट