Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए रिटायरमेंट के बाद क्या है रणवीर सिंह की प्लानिंग?

हमें फॉलो करें जानिए रिटायरमेंट के बाद क्या है रणवीर सिंह की प्लानिंग?
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए ही नजर आते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना रिटायरमेंट प्लान बताया है। 
 
 
webdunia
रणवीर ने कहा कि जब वो अपने काम से रिटायर हो जाएंगे तो वो चाहते हैं कि वह गोवा में चले जाएं, जहां उनका एक सी-फेसिंग विला हो और वहां वो सिर्फ रिलैक्स करें। इतना ही नहीं रणवीर ने कहा कि वो ये भी चाहते हैं कि वो वहां वो अपने बहुत सारे बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करें। वह अपने विला में रहते हुए खाना पकाना चाहते हैं। पेंटिंग करना चाहते हैं और साथ ही मूवीज देखना और योग करना चाहते हैं।
 
webdunia
वहीं कुछ दिनों पहले जब रणवीर सिंह से बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि यह फैसला दीपिका ही लेंगी। यह मेरा फैसला कम दीपिका का ज्यादा है। मैंने इस बारे में उन पर फैसला छोड़ा है।
 
रणवीर और दीपिका दोनों ही इन दिनों अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। दीपिका जल्द ही ऐसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू करने वाली है। वहीं, रणवीर सिंह फिल्म गली बॉय की सफलता के बाद कपिल देव की बायॉपिक फिल्म 83 की तैयारी शुरू कर चुके हैं। साथ ही वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय लीला भंसाली की फिल्म में दीपिका नहीं, बल्कि इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करना चाहते हैं सलमान खान