Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहित शेट्टी ने बताया, कहां से मिला सिम्बा बनाने का आइडिया

हमें फॉलो करें रोहित शेट्टी ने बताया, कहां से मिला सिम्बा बनाने का आइडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में सिम्बा की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए छत्तीसगढ़ पहुंची। 
 
इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बताया कि उन्हें सिम्बा बनाने का आइडिया कहां से मिला। रोहित शेट्टी ने एक सवाल के जवाब में कहा, सिम्बा फिल्म बानाने का आइडिया उस समय आया जब मैं दक्षिण भारत का एक फिल्म देख रहा था। तभी सोचा कि इसी प्रकार से फिल्म बनाना चाहिए। इस कारण मैंने सिम्बा बनाई। 
 
webdunia
सिम्बा को सिंघम का थर्ड पार्ट बताए जाने के सवाल पर रोहित शेट्टी ने कहा कि यह फिल्म सिंघम का पार्ट-3 बिल्कुल नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से नई फिल्म है। 
 
webdunia
वहीं, रणवीर सिंह ने कहा कि सिम्बा में रोहित शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। फिल्म में दर्शकों को एक्शन, रोमांस व कॉमेडी का तड़का मिलेगा। यह फिल्म मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। 
 
सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसके कई गाने सुपरहिट हो चुके हैं। यह फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म टेंपर का रीमेक हैं। फिल्म में सोनू सूट विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक-दो नहीं पूरे 5 किसिंग सीन हैं 2 हीरोइनों के साथ रणवीर सिंह की इस फिल्म में