Publish Date: Sat, 23 Jul 2022 (11:16 IST)
Updated Date: Sat, 23 Jul 2022 (11:21 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक्टिंग के अलावा अपने अतरंगी फैशन के लिए भी चर्चा में रहते हैं। लेकिन रणवीर ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया है। यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इन तस्वीरों में रणवीर न्यूड होकर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर का यह फोटोशूट इंटरनेट पर छाया हुआ है। कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी रणवीर के इस फोटोशूट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने भी अपने पति के न्यूड फोटोशूट पर रिएक्शन दिया है। इंडिया टुडे के एक सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण शुरू से ही इस पूरे शूट पर लूप में थीं। उन्हें ये कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया था। यहां तक कि इंटरनेट पर फोटोज पोस्ट होने से पहले दीपिका ने इन्हें देखा था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह सर्कस में भी दिखाई देंगे।