Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में रणवीर सिंह का होगा कैमियो रोल!

हमें फॉलो करें आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में रणवीर सिंह का होगा कैमियो रोल!
, गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (13:12 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म निर्माता सजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर हमेशा धमाल ही मचाया है। अब खबर है कि रणवीर सिह एक बार फर भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं।

 
खबरों के अनुसार रणवीर सिह फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ चौथी फिल्म करने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इस फिल्म में रणवीर फुल-फ्लैज्ड रोल में नहीं बल्कि एक कैमियो करते हुए नजर आएंगे। भंसाली की आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में रणवीर एक स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे।
 
बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की गैंगस्टर ड्रामा गंगूबाई काठियावाड़ी में रणवीर का कैमियो बहुत ही दमदार होगा। रणवीर भंसाली को कभी न नहीं कह सकते इसलिए वह इस कैमियो के लिए राजी हो गए। 
 
रणवीर व आलिया की बॉंडिंग किसी से छुपी हुई नहीं है। दोनों ने गली बॉय में एक साथ काम किया था और तभी से दोनों की बॉंडिंग और अच्छी हो गई है। इसलिए रणवीर के पास इस फिल्म को न कहने का कोई कारण नहीं है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस ने केस किया दर्ज