Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वरा भास्कर की एडल्ट कॉमेडी सीरिज़ 'रसभरी' से प्रसून जोशी नाराज

हमें फॉलो करें स्वरा भास्कर की एडल्ट कॉमेडी सीरिज़ 'रसभरी' से प्रसून जोशी नाराज
, शनिवार, 27 जून 2020 (13:09 IST)
गीतकार प्रसून जोशी ने स्वरा भास्कर की नई वेबसीरिज़ रसभरी के कुछ दृश्यों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। प्रसून ने कहा है कि इस तरह के कंटेंट पर निर्माता को अधिक जिम्मेदार होने की जरूरत है। 
 
रसभरी वेबसीरिज़ नंद (आयुष्मान सक्सेना) नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने शिक्षक (स्वरा) पर मर मिटता है। टीचर को लेकर वह सेक्स जुनूनी हो जाता है। 
 
प्रसून ने फटकार लगाई और कहा कि उन्हें मनोरंजन के नाम पर बच्चों को बख्श देना चाहिए और इस तरह के कंटेंट से बचना चाहिए। प्रसून ने एक सीन का उल्लेख किया है।  

webdunia

 
प्रसून ने ट्वीट किया है -दुःख हुआ। वेब सिरीज़ #rasbhari में असंवेदनशीलता से एक छोटी बच्ची को पुरुषों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए एक वस्तु की तरह दिखाना निंदनीय है। आज रचनाकारों और दर्शक सोचें बात मनोरंजन की नहीं, यहाँ बच्चियों प्रति दृष्टिकोण का प्रश्न है, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है या शोषण की मनमानी।
 
स्वरा भास्कर कैसे चूकती। उन्होंने प्रसून जोशी को जवाब दिया है- उचित सम्मान के साथ कहना चाहूंगी कि हो सकता है आप इस दृश्य को गलत समझे। यह सीन आपके वर्णन से बिलकुल विपरीत है। 
 
सीन में बच्ची अपनी मर्जी से नाच रही है और उसका पिता शर्मिंदा महसूस कर रहा है। यह नृत्य उत्तेजक नहीं है और बच्ची नहीं जानती कि समाज उसे कामुकता भरी निगाह से देखेगा। यही बात दृश्य के जरिये दिखाने की कोशिश की गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समंदर के अंदर अंदर दिशा दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, वीडियो वायरल