Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एनिमल फिल्म के लिए रणबीर कपूर को मिली हीरोइन, पुष्पा की रश्मिका मंदाना आएंगी नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें एनिमल फिल्म के लिए रणबीर कपूर को मिली हीरोइन, पुष्पा की रश्मिका मंदाना आएंगी नजर
, मंगलवार, 29 मार्च 2022 (12:25 IST)
कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अब 'एनिमल' नामक फिल्म बना रहे हैं जिसको बनाने की घोषणा वे महीनों पहले कर चुके हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल की भी मुख्‍य भूमिकाएं हैं। 
 
एनिमल के लिए हीरोइन की तलाश चल रही थी जो अब खत्म हुई। सूत्रों के अनुसार फिल्म में रश्मिका मंदाना बतौर हीरोइन नजर आएंगी। रश्मिका को दर्शकों ने हाल ही में फिल्म 'पुष्पा' में देखा था। 
 
रश्मिका का रोल पुष्पा में खासा पसंद किया गया था। उन्होंने बेहतरीन अभिनय भी किया और अल्लू के साथ जोड़ी भी जमी। रश्मिका यूं तो दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन पुष्पा की कामयाबी के बाद हिंदी बेल्ट में भी उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है। 
संभव है कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म 'एनिमल' से रश्मिका को जोड़ा गया है। रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी कैसी लगती है यह फिल्म देख कर ही पता चलेगा, लेकिन दर्शकों के बीच 'एनिमल' को लेकर काफी उत्सुकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, कहा पत्नी पर मजाक मैं सहन नहीं कर पाया