Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम की रिलीज डेट आई सामने

Advertiesment
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के फैंस को उनकी फिल्म लक्ष्मी बम का इंतजार था जो ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड 19 के चलते उनके हाथ से यह मौका जाता रहा। बाद में उन्हें यह सुन कर तसल्ली मिली कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी और इस बात की जोर-शोर से घोषणा भी हुई, लेकिन इस बात को इतना ज्यादा वक्त हो गया कि फिल्म की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई। 
खबर है कि यह फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज की जाएगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह एक बड़ी फिल्म है और ओटीटी प्लेटफॉर्म वाले इसे दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर दिखाएंगे ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिले। यही कारण है कि इसकी‍ रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि लक्ष्मी बम का अभी थोड़ा काम बाकी है। निर्देशक चाहते हैं कि एक-दो दिनों की शूटिंग हो तभी यह फिल्म रिलीज के लिए रेडी हो पाएगी। 
अक्षय कुमार इस समय इंग्लैंड में हैं जहां पर वे फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग कर रहे हैं। वे वहां से लौटने के बाद ही लक्ष्मी बम की बची शूटिंग कर पाएंगे। अक्की के फैंस को थोड़ा इंतजार और करना होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पारस छाबड़ा की दुल्हन बनने को तैयार थीं यह एक्ट्रेस, ड्रग्स केस में गिरफ्तार