Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरुण धवन संग रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में ठुमके लगाएंगी ये दो हसीनाएं

हमें फॉलो करें वरुण धवन संग रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में ठुमके लगाएंगी ये दो हसीनाएं
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस साल कई फिल्में कर रहे हैं। वरुण धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म कलंक और रणभूमि में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रेमो डिसूजा की डांस फिल्म को लेकर भी वरुण चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म का नाम ‘स्ट्रीट डांसर’ रखा गया है। इस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ वरुण के अपोजिट नजर आने वाली थी। 
 
लेकिन भारत की शूटिंग के चलते कैटरीना ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। निर्माताओं ने कैटरीना की जगह फिल्म में बॉलीवुड की दो हसीनाओं को लेने का फैसला लिया है। श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही को फिल्म में साइन किया गया हैं। 
 
webdunia
श्रद्धा कपूर के नाम की आधिकारिक घोषणा हो चुकी हैं। वहीं जल्द नोरा के नाम की भी घोषणा होने की खबर हैं। रेमो डिसूजा की डांस फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में श्रद्धा एक प्रोफेशनल डांसर के रूप में नजर आएंगी।
 
webdunia
श्रद्धा ने कहा कि, मैं रेमो सर, प्रभुदेवा सर और वरुण के साथ दोबारा से फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हूं। ये भूषण जी की वजह से संभव हो पाया है जिन्होंने मुझ पर दोबारा से भरोसा किया। इस फिल्म में बहुत सारी मेहनत लगने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में 22 जनवरी से शुरू होने वाली है।
 
श्रद्धा इससे पहले एबीसीडी 2 में वरुण के अपोज़िट नजर आ चुकी हैं। स्ट्रीट डांसर में में वरुण के साथ प्रभुदेवा, राघव जुयाल, धर्मेश येलांडे, पुनीत पाठक और शक्ति मोहन भी नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office पर सिम्बा का दूसरा वीकेंड, रणवीर सिंह और रोहित का धमाल जारी