Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

थाई हाई स्लिट ड्रेस में रिया चक्रवर्ती का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें वायरल

हमें फॉलो करें थाई हाई स्लिट ड्रेस में रिया चक्रवर्ती का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें वायरल

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (14:26 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। रिया पर कई गंभीर आरोप लगे और उन्हें जेल तक जाना पड़ा। लेकिन अब रिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। बीते कुछ समय से रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
 
 
हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में रिया ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
 
रिया कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक किलर पोज दे रही हैं। अपने लुक को एक्ट्रेस ने हाई पोनीटेल बना कर कंप्लीट किया और इसके साथ ही सिल्वर कलर की हाई हील्स को कैरी किया है। 
 
रिया चक्रवर्ती का यह बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
फैंस को अक्सर इंस्टाग्राम पर रिया के अलग-अलग अवतार देखने के लिए मिलते रहते हैं। रिया कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल आउटफिट्स में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।
 
रिया चक्रवर्ती आखिरी बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। 
Edited by : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'केजीएफ' के निर्माताओं ने की नई फिल्म 'धूमम' की घोषणा, फहद फासिल आएंगे नजर