Publish Date: Fri, 30 Sep 2022 (12:07 IST)
Updated Date: Fri, 30 Sep 2022 (12:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है।
एक धमाकेदार रैप की धुन पर सेट एक मिनट का टीजर काफी भयावह दिख रहा है। टीजर निर्देशक अमर कौशिक की क्रिएचर-कॉमेडी की दुनिया में एक झलक देती है। टीजर की शुरुआत एक अंधेरी काली रात से होती है। इसके बाद जंगल के बीचो-बीच स्थित एक घर की झलक देखने को मिलती है और इसके बाद नजर आता है 'भेड़िया'।
फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा, 'बनेंगे इंसान उसका नाश्ता भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने जा रहा है।'
फिल्म 'भेड़िया' का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन मिलिट्री ऑफिसर खेत्रपाल के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited by : Ankit Piplodiya