Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 महीने में इतनी बार विदेश घूमने गईं रिया चक्रवर्ती, ट्रैवल हिस्ट्री से हुआ खुलासा!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rhea Chakraborty
, गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (18:27 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती उलझती जा रही है। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। वही ईडी भी लगातार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। अब रिया चक्रवर्ती की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है, जिसमें 7 महीनों में ढेरों विदेश ट्रिप की बात पता चली है।

 
बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती 10 अगस्त 2019 से 25 फरवरी 2020 तक सात बार विदेश गईं थीं। खबरों के मुताबिक रिया यूरोप में फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैड गईं थी। इसके अलावा वह सुशांत सिंह राजपूत के बिना दुबई भी गईं। वहीं, भारत में वह गोवा भी घूमने गईं थीं। 
ट्रैवल हिस्ट्री के मुताबिक रिया चक्रवर्ती  महाराष्ट्र से गोवा कई बार घूमने गईं थीं। आपको बता दें कि सुशांत की फैमिली और करीबियों ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती के आने के बाद उनके खर्चे काफी ज्यादा बढ़ गए थे। रिया चक्रवर्ती ने ईडी के अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि अक्टूबर 2019 में जब दोनों इटली के फ्लोरेंस में छुट्टियां मनाने गए थे तब पहली बार उन्हें एक्टर की मानसिक बीमारी के बारे में पता चला। 
 
वहीं रिया चक्रवर्ती का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया उन चीजों की लिस्ट बता रहीं हैं, जो वो खरीदना चाहती हैं। इस लिस्ट में होटल से लेकर आईलैंड तक शामिल है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती ने आमिर खान को किया था फोऩ, जवाब में एक्टर ने भेजे थे इतने मेसेज!