Publish Date: Sat, 14 Aug 2021 (15:33 IST)
Updated Date: Sat, 14 Aug 2021 (15:35 IST)
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिया और करण की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है।
रिया कपूर ने पर्दे के पीछे अपना करियर बनाया है। वह एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने आयशा और वीरे दी वेडिंग जैसी कई फिल्में बनाई हैं। रिया एक फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। वहीं करण बूलानी करण बलूनी भी बॉलीवुड से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वह कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट जुड़े रहे हैं और उन्होंने 500 से ज्यादा एड फिल्में बनाई हैं।
खबरों के अनुसार करण और रिया की पहली मुलाकात सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया था। करण बलूनी इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। फिल्म के इसी सेट से दोनों करीब आए और दोस्ती प्यार में बदल गई।
रिया कपूर ने एक बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि जब करण बूलानी संग उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी, तब उनकी उम्र 21 साल थी। करण और रिया दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा खुलकर स्वीकार किया है।
बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी 14 अगस्त को जुहू स्थित अनिल कपूर के बंगले में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होगे।