Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पति के निधन के बाद नई शुरुआत करने जा रहीं मंदिरा बेदी, काम पर लौटीं एक्ट्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें पति के निधन के बाद नई शुरुआत करने जा रहीं मंदिरा बेदी, काम पर लौटीं एक्ट्रेस
, शनिवार, 14 अगस्त 2021 (12:29 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून 2021 को निधन हो गया था। इस मुश्किल वक्त में मंदिरा ने काफी हिम्मत से खुद को और अपने परिवार को संभाला। वहीं अब पति के निधन के कुछ महीने बाद खुद को मजबूत कर मंदिरा बेदी काम पर लौट आई हैं।
 
मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। मंदिरा बेदी ने नए सिरे से जीवन की शुरुआत की है और काम पर लौट आईं हैं। मंदिरा ने दो तस्वीरें शेयर की है। 
 
पहली तस्वीर में मंदिरा बेदी कैमरे के सामने कॉफी पीती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह ग्रीन साड़ी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, काम पर वापस आने के लिए आभारी हूं। सभी की दयालुता के लिए आभारी हूं। अपने जीवन में मौजूद लोगों के लिए आभारी और धन्य हूं। स्वस्थ और जीवित रहने के लिए भी बहुत आभारी हूं।
 
बता दें कि पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। वहीं अब अपने अतीत को भुलाकर मंदिरा एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। मंदिरा के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम वीर है और बेटी का नाम तारा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेग्नेंसी की शुरुआत में कोरोना की चपेट में आ गई थीं नेहा धूपिया, बोलीं- जमीन पर सोती थी