Publish Date: Tue, 06 Oct 2020 (12:51 IST)
Updated Date: Tue, 06 Oct 2020 (12:52 IST)
पायल घोष, जिन्होंने कि फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, पर फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए 7 अक्टूबर की तारीख सुनवाई के लिए दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने केस को एक दिन आगे बढ़ा दिया है क्योंकि जवाबकर्ताओं को नोटिस नहीं भेजा गया था।
अनुराग पर जब पायल ने आरोप लगाया था तब उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा था कि ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो अनुराग के साथ काम करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ऋचा चड्ढा के अलावा माही गिल और हुमा कुरैशी का नाम भी लिया था।
पायल की इस बात से ऋचा बेहद आहत हुईं और उन्होंने पायल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया है। ऋचा का कहना है कि उनके नाम को गलत तरीके से घसीटा गया है।