Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 18 April 2025
webdunia

ऋचा चड्ढा ने पायल घोष पर किया 1.1 करोड़ का मानहानि केस, जानें क्या है पूरा मामला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Richa Chadha
, मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (12:48 IST)
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष मानहानि के केस में फंस गई हैं। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने पायल घोष पर 1.1 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज किया है। फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए टाल दी है।

हाईकोर्ट के मुताबिक जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है उन्हें नोटिस नहीं दिया गया था इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश होने को एक दिन का समय दिया गया है।

दरअसल, पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि जब डायरेक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया, तो वो असहज हो गई थीं। उन्होंने दावा कि विरोध करने पर अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई एक्ट्रेसेस उनके साथ सहज हैं। जिसके बाद ऋचा चड्ढा ने पायल के खिलाफ लीगल एक्शन लिया था।



पायल के इंटरव्यू के बाद ऋचा ने प्रेस रिलीज जारी कर अपना पक्ष रखा था। एक्ट्रेस का कहना है कि उसका नाम गलत तरीके से अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने के दौरान घसीटा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विनोद खन्ना खेले थे टेस्ट प्लेयर्स के साथ क्रिकेट, फिल्म नहीं था पहला प्यार