Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोली पंजाबन का किरदार निभाने में ऋचा चड्ढा को आता है मजा, जल्द ही 'फुकरे 3' में आएंगी नजर

हमें फॉलो करें भोली पंजाबन का किरदार निभाने में ऋचा चड्ढा को आता है मजा, जल्द ही 'फुकरे 3' में आएंगी नजर
, शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (14:24 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्द ही हिट फ्रेंचाइजी 'फुकरे' की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। 'फुकरे 3' में ऋचा चड्ढा में ऋचा भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


ऋचा का कहना है कि, भोली पंजाबन का किरदार बहुत ही प्रतिष्ठित है, वह एक कच्ची और साहसी गैंगस्टर है, जो जानती है कि चीजों को अपने तरीके से कैसे करना है। मुझे बड़े पर्दे पर उसे चित्रित करने में बहुत मजा आता है। पिछले कई सालों में ये किरदार खासकर बच्चों के बीच काफी फेमस हुआ है और फिल्म के फैंस भी कई गुना बढ़ गए हैं। इस जर्नी में मैंने दो महत्वपूर्ण रिश्ते शुरू किए हैं।
 
गौरतलब है कि फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं फुकरे रिटर्न्स को साल 2018 में रिलीज किया गया था। इन दोनों फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया और वह ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं। 
 
कॉमेडी ड्रामा फिल्म फुकरे की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आसान तरीके से ज्यादा रुपए कमाने के लिए एक जुट हो जाते हैं। फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा के अलावा उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने-अपने किरदारों को निभाते हुए नजर आएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'इंडियाज गॉट टैलेंट' के मंच पर पहुंचीं मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू, जमकर किया डांस